मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के नियमों को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। मंगलवार को मोहन कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। अब पदोन्नति के लिए शुरू प्रक्रिया की जाएगी। बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में ही डॉ. मोहन यादव सरकार ने इसे मंजूरी दी थी और आज ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
